पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला ने बनवाई मस्जिद, इमाम भी महिला, महिलाएं पढ़ रहीं मस्जिद में नमाज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोपेनहैगेन. भारत में कई मंदिरों और दरगाहों में महिलाओं के जाने पर रोक है। इसको लेकर आंदोलन हो रहा है। वहीं, डेनमार्क में एक महिला की जिद पर पहली बार किसी मस्जिद में सिर्फ महिलाएं नमाज पढ़ रही हैं। मस्जिद में सभी इमाम महिलाएं ही हैं। वे ही नमाज भी अदा करवा रही हैं। सिर्फ शुक्रवार को महिला-पुरुष एकसाथ नमाज पढ़ सकते हैं। मस्जिदों में महिलाओं को नमाज अदा नहीं करने को दी चुनौती...
- कोपेनहैगेन में मरियम मस्जिद का शेरिन खानकान ने बनवाई। शेरिन मस्जिद में महिलाओं के जाने को लेकर लड़ाई लड़ रही थीं।
- उन्होंने मस्जिदों में महिलाओं के नमाज अदा नहीं करने और इस्लाम विरोधी बताने को चुनौती दी।
- शेरिन कहती हैं "हमारे धार्मिक संस्थानों में पुरुष प्रधान सत्ता चल रही है। यह केवल इस्लाम में ही नहीं बल्कि अन्य धर्मों में भी है। मैं इसे चुनौती देना पसंद करती हूं।
शेरिन का क्या कहना है?
- ''इस्लाम महिलाओं को इमाम बनने की इजाजत देता है। समस्या केवल निगेटिव सोच वाले पैदा करते हैं।''
- '' शहर के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अब पॉजिटिव रुख दिखाया है। यह फेमिनिस्ट प्रोजेक्ट का हिस्सा है।''
- ''मस्जिद में शुक्रवार की नमाज महिला-पुरुष एक साथ पढ़ सकते हैं। पर नमाज महिला इमाम ही कराएंगी।''
कौन हैं शेरिन?
- शेरिन जानी-मानी कमेंटेटर और राइटर हैं। वह डेनमार्क में पली-बढ़ी हैं।
- शेरिन के पिता सीरियाई और मां फिनिश मूल की हैं।
- शेरिन ने एक डेनिश अखबार की उस खबर को खारिज किया है, जिसमें कहा गया था कि धमकी की वजह से मस्जिद की लोकेशन को छिपाया जा रहा है।
- शेरिन कहती हैं "हम महिलाएं मिलकर काम करना चाहती हैं। यह बड़ी जिम्मेदारी है। हम वालंटियर की तरह काम करेंगे। हालांकि इस पहल की शुरुआत में इस्लामिक सेंटरों ने विरोध किया था। जिसे कतर सरकार का भी समर्थन था।'

अपने देश में अब भी है इंतजार...
- महाराष्ट्र का शनि शिंगणापुर मंदिर। युवती ने 400 साल की परंपरा को तोड़ते हुए तेल चढ़ा दिया था। इस पर विवाद जारी है।
- सबरीमाला मंदिर, यहां 10-50 की उम्र की लड़कियों की एंट्री पर बैन है। मामला सुप्रीम कोर्ट में है।
- हाजी अली दरगाह में महिलाओं की एंट्री पर रोक है। मामला कोर्ट में है।
- दिल्ली में हजरत निज़ामुद्दीन औलिया की दरगाह पर भी महिलाओं की एंट्री बैन है।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटो...
खबरें और भी हैं...