पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मोबाइल से पैसों के लेनदेन मामले में भारतीयों से आगे हैं पाकिस्तानी: रिपोर्ट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वॉशिंगटन. वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मोबाइल से पैसों के लेनदेन मामले में पाकिस्तान के लोग भारतीयों से कहीं आगे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि मोबाइल ट्रांजेक्शन या इसके जरिए पैसे भेजने और प्राप्त करने में पाकिस्तान सिर्फ भारत ही नहीं, दक्षिण एशिया के किसी भी देश से आगे है। रिपोर्ट में और क्या...?
- रिपोर्ट 2014 के आंकड़ों पर बेस्ड है। नौ प्रतिशत पाकिस्तानी पुरुष तथा दो प्रतिशत महिलाएं मोबाइल के जरिए पैसों का लेनदेन करती हैं
- भारत में महज तीन प्रतिशत पुरुष और एक प्रतिशत महिलाएं ही मोबाइल के जरिए ट्रांजेक्शन करती हैं।
- वहीं, बंगलादेश में मोबाइल ट्रांजेक्शन के जरिए लेनदेन करने वाले पुरुषों की संख्या तीन प्रतिशत और दो फीसदी महिलाएं है।
- इसके अलावा दक्षिण एशिया में औसतन चार प्रतिशत पुरुष और एक प्रतिशत महिलाएं मोबाइल से पैसों का लेनदेन करती हैं।
खबरें और भी हैं...