पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सोशल मीडिया की दौड़ में पिछड़ा ट्विटर, नहीं बढ़ रहे हैं यूजर्स

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेन फ्रांसिस्को. सोशल मीडिया की दौड़ में ट्विटर काफी पिछड़ गई है। दिसंबर में इसके एक्टिव यूजर्स की संख्या 32 करोड़ थी। सितंबर तिमाही में भी इसके इतने यूजर्स ही थे।
यानी तीन महीने में कंपनी नए यूजर नहीं जोड़ सकी। सिर्फ टेक्स्ट मैसेज के लिए इस्तेमाल करने वालों को छोड़ दें (जो विज्ञापन नहीं देखते) तो एक्टिव यूजर्स की संख्या 30.7 करोड़ से घटकर 30.5 करोड़ रह गई। भारत और दूसरे विकासशील देशों में सिर्फ टेक्स्ट मेसेज वाले यूजर ही ज्यादा हैं।
बिजनेस इनसाइडर के मुताबिक हाल के वर्षों में ट्वीट की संख्या आधी रह गई है। पहले दोस्तों के समूह को कोई बात कहने के लिए लोग ट्विटर का ज्यादा इस्तेमाल करते थे। लेकिन अब बातें और फोटो शेयर करने के लिए वाट्सएप लोगों को ज्यादा सुरक्षित और आसान लगता है।
दरअसल, ट्विटर में समय के हिसाब से ट्वीट दिखते हैं। बहुत लोगों को यह पसंद नहीं है। उन्हें फेसबुक का तरीका ठीक लगता है जहां ज्यादा कमेंट या लाइक वाले पोस्ट सबसे ऊपर होते हैं।
फेसबुक का वाट्सएप हाल ही दुनिया के सबसे बड़े कम्युनिकेशन एप में शुमार हो गया। इसके यूजर एक अरब से ज्यादा हो गए हैं। यह ट्विटर के लिए खतरे की घंटी है। क्योंकि वाट्सएप के बढ़ते यूजर ने ट्विटर की ग्रोथ पर ब्रेक लगा दी है। खासकर युवाओं में वाट्सएप का क्रेज ज्यादा है।

यूजर संख्या के लिहाज से फेसबुक, ट्विटर से पांच गुना बड़ी है। फेसबुक के 1.59 अरब यूजर हैं। और तो और फोटो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम के यूजर भी ट्विटर से ज्यादा, 40 करोड़ हैं।
फेसबुक ने 2012 में एक अरब डॉलर में इंस्टाग्राम को खरीदा था। वाट्सएप को भी इसने 2014 में 22 अरब डॉलर में खरीद लिया था। रिसर्च फर्म ईमार्केटर के मुताबिक सोशल नेटवर्क पर विज्ञापनों में ट्विटर की हिस्सेदारी महज 9% है जबकि फेसबुक की 65.1% है।
खबरें और भी हैं...