पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भारत और चीन में होती है प्रदूषण से सबसे ज्यादा मौतें, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वॉशिंगटन। विश्व में हर साल वायु प्रदूषण की वजह से करीब 55 लाख लोगों की समय से पहले मौत हो जाती है। इनमें अाधे से ज्यादा भारत और चीन में ही मारे जाते हैं। एक ताजा रिसर्च में यह खुलासा हुआ है।

अमेरिका, कनाडा, चीन और भारत के वैज्ञानिकों ने अपने शोध के नतीजे यहां अमेरिकन एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ साइंस (एएएएस) की वार्षिक बैठक में पेश किए। इसमें बताया गया कि वायु प्रदूषण की वजह से 2013 में चीन में 16 लाख और भारत में 14 लाख लोगों की मौत हुई।


खबरें और भी हैं...