पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Blacksmith In China Made A Very Dangerous To Celebrate The Lunar New Year

चीन: बर्फ सी ठंडी दीवार पर जलता हुआ लोहा फेंककर मनाते हैं नए साल का जश्न

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीजिंग. यह तस्वीर चीन के हेबई प्रांत के नुआनक्यूआन में नए साल के जश्न की है। यहां का ब्लैकस्मिथ समुदाय जलते हुए आयरन के टुकड़े को बर्फ सी ठंडी दीवार पर फेंककर चिंगारियां बनाते हैं। इन टुकड़ों को 1300 डिग्री सेल्सियस तक पिघलाते हैं।
कई बार ऐसा करते वक्त लोग झुलस जाते हैं। यह परंपरा 300 साल से भी पुरानी है। नुआनक्यूआन गांव इस विशेष स्किल के लिए चीन में लोकप्रिय है। बड़ी संख्या में लोग इस आतिशबाजी को देखने के लिए आते हैं।
पटाखों से सस्ती होने की वजह से यहां के लोगों ने इस परंपरा को बरकरार रखा हुआ है। यह आतिशबाजी लैनटर्न फेस्टिवल के खत्म होने का भी संकेत है। चीन में नए साल को जीवों के साथ जोड़ा जाता है। इस साल नए साल को ‘बंदर वर्ष’ के तौर पर मनाया जा रहा है।
आगे की स्लाइड्स में देखें, फोटोज...
खबरें और भी हैं...