• Hindi News
  • National
  • India Should Be Proud Of Its Achievements, Chinese State Media Said On Thursday

इसरो के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर चिढ़ा चीन, कहा-अमेरिका और चीन से काफी पीछे है भारत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंटरनेशनल डेस्क. एक साथ 104 सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजने के इसरो के वर्ल्ड रिकॉर्ड को दुनिया भर से सराहना मिल रही है तो चीन इस उपलब्धि पर चिढ़ा बैठा है। चीन के सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स ने एक कॉलम में लिखा कि भारत के लिहाज से उपलब्धि बड़ी है, लेकिन वह अब भी अमेरिका और चीन से काफी पीछे है।
 
2013 में भारत के मिशन मंगलयान पर भी चीन ने गरीबी और निरक्षरता को लेकर तंज कसे थे। सैटेलाइट लांचिंग के शतक पर चीन ने कहा कि कम बजट में यह कर दिखाना भारत की उपलब्धि है और इसने दूसरे देशों को भी सोचने पर मजबूर किया है। भारत में इसे देशभावना से जोड़कर देखा जा रहा है। मगर स्पेस टेक्नोलॉजी कोई नंबर गेम नहीं है। एक साथ 104 सैटेलाइट भेजने के बावजूद भारत तकनीकी के मामले में अभी अमेरिका और चीन से काफी पीछे है।
 
चीनी मीडिया ने लिखा कि भारत शुक्र ग्रह पर भी यान भेजने की योजना बना रहा है मगर इस योजना में फालोअप की कमी है। यह भी लिखा कि भारत का रॉकेट इतना ताकतवर नहीं कि अंतरिक्ष में लंबे अभियान पर जा सके। इसके अलावा अंतरिक्ष में भारत का एक भी यात्री मौजूदा समय में नहीं है। साथ ही भारत के पास स्पेस स्टेशन स्थापित करने की भी कोई योजना नहीं है।
खबरें और भी हैं...