पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

39 बच्चे जिन्हें मां-बाप ने छोड़ दिया उनका पिता बना चीन का यह पुलिस अफसर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चीन। चीन के वुहान में ऐसे कई बच्चे हैं जिन्हें पैरेंट्स का साथ नहीं मिल सका। कुछ के मां-बाप ने उन्हें छोड़ दिया तो कुछ दंपती कामकाज के लिए दूसरे शहर चले गए। ऐसे ही एक कस्बे लियूझी में इस तरह के बच्चों को लियाओ यिफेंग पुलिस ऑफिसर के रूप में पिता मिल गया है।
अपनी उम्र से ज्यादा बच्चों के बने पिता...
लियाओ यिफेंग की उम्र तो महज 30 साल है लेकिन ऐसे बेसहारा 39 बच्चों का पालन-पोषण कर रहे हैं। इसके बावजूद कि वे कस्बे में एकमात्र पुलिस अॉफिसर हैं और उनके जिम्मे एफआईआरआई से लेकर जांच तक की जिम्मेदारियां हैं।
- लियाओ बताते हैं, 'पिछले साल की बात है। एक दिन मुझे 7 साल का बच्चा वान यिहानले मिला। जब वह छह महीने का था तब मां उसे छोड़ गई। पांच साल बाद पिता भी बिना बताए शहर छोड़ गए।
- वह अपाहिज दादा के साथ रहता था। स्कूल की फीस भी नहीं दे पा रहा था। मैंने उसे खाना खिलाया। तो वह मेरे गले लग गया। बोला- अंकल क्या मैं आपको डैड कह सकता हूं। बच्चे की बात ने मुझे भीतर तक हिला दिया। इसके बाद मैंने उसका खर्च उठाने का फैसला लिया।'
-लियाओ ने बताया कि 'एक दिन मैं वान की फीस जमा करने गेनटेंग स्कूल गया। तो पता चला कि वहां 689 बच्चों में से 407 वान की ही तरह हैं। इसके बाद मैंने स्कूल के ऐसे ही 38 और बच्चों का ध्यान रखने और खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली।'
-लियाओ ने पुलिस स्टेशन में भी फैमिली लव रूम बनाया है। यहां किताबें, कंम्यूटर, टीवी से लेकर खिलौने हैं।
- जिन बच्चों के माता-पिता काम के सिलसिले में शहर से बाहर हैं, वे उनसे चैट भी करते हैं। यहां बच्चों का बर्थडे सेलिब्रेट किया जाता हैं।
- उन्होंने बच्चों को स्मार्टवॉच भी दी हैं ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो। वुहान के पुलिस निदेशक चेन झिकुन से भी लियाओ को पूरा समर्थन मिला है।
आगे की स्लाइड पर देखिए लियाओ यिफेंग की अन्य फोटो...
खबरें और भी हैं...