पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वॉर्निंग के बावजूद मिसाइल अपग्रेड करेगा ईरान, रूस से लेगा S-300

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुबई. यूएन और यूएस की चेतावनी के बावजूद ईरान अपनी बैलिस्टिक मिसाइल 'ईमाद' को अपग्रेड करेगा। इसके अलावा रूस से सतह से हवा में मार करने वाली एस-300 मिसाइल डिफेंस सिस्टम भी इम्पोर्ट करेगा। ईरान के डिफेन्स मिनिस्टर हुसैन देहगन ने यह जानकारी है। ईरान ने और क्या कहा...

- बता दें कि छह महाशक्तियों के साथ न्यूक डील होने के बाद उसके लिए रूस से मिसाइल डिफेंस सिस्टम इम्पोर्ट करने की बाधा खत्म हो गई है।
- ईरान का कहना है कि उसकी ईमाद मिसाइल से यूएन रिजॉल्यूशन का उल्लंघन नहीं होता।
- उसके मुताबिक, इसका इस्तेमाल एटमी वीपन्स ले जाने के लिए नहीं किया जाएगा।
- ईरान के डिफेंस मिनिस्टर का कहना है कि ईमाद मिसाइल का निर्माण बहुत जल्द शुरू किया जाएगा।
- इसके अलावा रूस से उसके यहां मिसाइल की आपूर्ति अगले दो महीने में होगी।
- अगले साल मार्च में ईरान अपनी बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम को सार्वजनिक करेगा।
- उसका नया ईमाद मिसाइल नेक्स्ट जेनरेशन का होगा।
- बता दें कि यूएन व यूएस ने ईरान के मिसाइल टेस्ट की आलोचना की थी।
- इसके अलावा उसके खिलाफ बैन लगाने की भी वॉर्निंग दी थी।
खबरें और भी हैं...