किरकुक. इस्लामिक स्टेट (आइएस) से मोसुल को छुड़वाने के लिए इराक ने हजारों सैनिक तैनात किए हैं। मोसुल इराक का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।
यह जून 2014 से आइएस के आतंकियों के कब्जे में है। यहां से करीब 70 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में मखमूर में इराक ने 4500 सैनिक भेजे हैं।
मोसुल से 39 भारतीयों का भी आतंकियों ने अपहरण किया है। उधर, सीरियाई सेना ने सोमवार को अलेप्पो के पास एक गांव कफीन पर सोमवार को आतंकियों से छुड़वा लिया। हिजबुल्ला के अल-मनार टीवी ने इसका सीधा प्रसारण दिखाया।
अलेप्पो पर आतंकियों का कब्जा है। सीरियाई सेना आगे बढ़ते हुए एक-एक गांव को आतंकियों से छुड़वा रही है।