दुबई. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के प्राइम मिनिस्टर शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने अपनी कैबिनेट में आठ महिलाओं को माैका दिया है। हैपिनेस, टॉलरेंस और एजुकेशन मिनिस्ट्री की जिम्मेदारी महिलाओं को दी गई है। पीएम ने इस बदलाव पर क्या कहा...
- यूएई के पीएम और सुल्तान मकतूम ने ट्विटर पर कहा कि सरकार की नीतियों का मकसद समाज में बदलाव लाना और शांति कायम करना है।
- हैपिनेस मिनिस्टर फॉर स्टेट ओहूद अल रूमी को बनाया गया है।
- इसके अलावा, सरकार ने टॉलरेंस मिनिस्ट्री भी बनाई है। इसकी जिम्मेदारी लुबना अल कासिमी को दी गई है।
- लुबना का काम देश में सभी मजहब और जातियों के लोगों के बीच टॉलरेंस बनाए रखने का होगा।
- नजला मोहम्मद अल अलवर को मिनिस्टर ऑफ कम्युनिटी डेवलपमेंट और जामिया सलीम अल मुहैरी को मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर एजुकेशन बनाया गया है।
- मकतूम ने टॉलरेंस पर हुए एक प्रोग्राम में कहा- "यह अचीवमेंट के एक नए सफर की शुरुआत है, यह लोगों के लिए है। हम अल्लाह से लोगों की मदद करने के लिए और उनकी सेवा करने के लिए दुआ करेंगे।"
- बाद में एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, "मैंने 66 साल के अपने कार्यकाल में अमीरात में खुशहाली के ऊपर काफी ध्यान दिया है। हमारा देश बड़ी बिल्डिंगों और उदार स्वभाव के लिए जाना जाता है।"
29 मंत्रियों की नई कैबिनेट में शमां सबसे यंग
- सरकार ने 29 सदस्यों की नई कैबिनेट में आठ महिलाओं को भी शामिल किया है। इसमें अधिकतर यंग हैं। मंत्रियों की औसत उम्र 38 साल है।
- मिनिस्टर शमां अल मजुरई (22) सबसे कम उम्र की हैं। उन्हें स्टेट मिनिस्टर फॉर यूथ बनाया गया है। यूएई सरकार के फैसले का दुनिया भर में चर्चा हो रही है।
- ट्विटर पर लोगों ने अरबी भाषा में हैशटैग भी बनाया है। उस पर बड़ी संख्या में लोग सरकार के फैसले का स्वागत कर रहे हैं।
- हालांकि, इससे पहले वेनेजुएला और इक्वाडोर में भी हैपिनेस मंत्रालय बन चुका है।
- ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब शेख मोहम्मद ने ट्विटर पर इस तरह का एलान किया हो।
- पिछले सप्ताह भी उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था कि वे यंगस्टर्स को मंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं।
हैपिनेस इंडेक्स-
टॉप- 5
1. स्विट्जरलैंड
2. आइसलैंड
3. डेनमार्क
4. नॉर्वे
5. कनाडा
बड़े देश
15. अमेरिका
21. ब्रिटेन
29. फ्रांस
46. जापान
64. रूस
पड़ोसी देश...
79. भूटान
81. पाकिस्तान
84. चीन
109.बांग्लादेश
121. नेपाल
...और हम
यूएन की वर्ल्ड हैपिनेस रिपोर्ट-2015 में भारत का नंबर 117।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज...