पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पाकिस्तान: कराची में सीरियल ग्रेनेड ब्लास्ट, पुलिसकर्मी घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कराची. पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में अलग-अलग जगह पर दो होममेड ग्रेनेड ब्लास्ट हुए हैं। तीसरा ब्लास्ट नॉर्थ नजीमाबाद में एक स्कूल के करीब हुआ। लेकिन डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल पुलिस ने इससे इनकार किया है। अपडेट्स...

- ग्रेनेड ब्लास्ट कराची के गुलशन-ए-इकबाल पुलिस स्टेशन पर हुआ। इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
- वहीं, दूसरा ब्लास्ट करीमाबाद एरिया में बस स्टैंड पर हुआ। इसमें किसी हताहत होने की खबर नहीं है।
- स्कूल, कॉलेज के पास हुए ब्लास्ट में सात लोग घायल बताए जा रहे हैं।
- शहर के अलग-अलग हिस्सों में ब्लास्ट रेसिडेंशियल इलाकों में दहशत का माहौल है।
- पुलिस के मुताबिक, ब्लास्ट के लिए पांच मोटरबाइकसवारों पर शक है।
- एसएसपी हैदर के मुताबिक, बीते एक महीने में दूसरा हमला है। पहले रेंजर्स चेकपोस्ट को टारगेट कर होममेड ग्रेनेड फेंके गए थे।
खबरें और भी हैं...