पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वेलेंटाइन-डे इस्लाम का अपमान, पाकिस्तान में हो सकता है बैन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्लामाबाद. पाकिस्तान अपनी राजधानी इस्लामाबाद में वेलेंटाइन-डे (14 फरवरी) से जुड़ी सभी तरह की एक्टिविटी को बैन कर सकता है।
पाकिस्तान में इस्लामिकों की तरफ से 14 फरवरी का विरोध किया जा रहा है। वे इस तरह के सेलिब्रेशन को इस्लाम का अपमान कह रहे हैं।
पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के एक अधिकारी का तो कहना है कि गृह मंत्री निसार अली खान के निर्देशों के आधार पर वेलेंटाइन-डे को बैन करने का आदेश हो भी गया है।
हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अधिकारी ने बताया कि इस्लामाबाद के अधिकारी इस बैन को लागू कराएंगे और डेप्युटी कमिश्नर इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा करेंगे।
खबरें और भी हैं...