पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

'नीरजा' से घबराया PAK, सोनम कपूर स्टारर फिल्म पर लगाया बैन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्लामाबाद. मूवी 'नीरजा' पाकिस्तान में बैन कर दी गई है। यह पैन एम फ्लाइट 73 के कराची एयरपोर्ट से 1986 में हाईजैक होने की रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है। पाकिस्तान का कहना है कि यह मूवी हमारे देश की इमेज खराब करती है। फिल्म को पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड के सामने रखे जाने से पहले ही बैन कर दिया गया है। एक फ्लाइट अटेंडेंट की बहादुरी की कहानी बताएगी सोनम कपूर स्टारर यह मूवी...
- यह मूवी मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही पैन एम फ्लाइट में सवार क्रू मेंबर नीरजा भनोट की लाइफ पर बेस्ड है।
- प्लेन हाईजैक के दौरान पैसेंजर्स की जान बचाते वक्त आतंकियों ने नीरजा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम माधवानी के डायरेक्शन में बनी 'नीरजा' 19 फरवरी को पाकिस्तान के कई सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी।
पाकिस्तान ने NOC वापस लिया
- अब इन्फॉर्मेशन है कि पाकिस्तान की मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स ने फिल्म इम्पोर्ट करने का अपना फैसला बदल लिया है। पहले इस फिल्म को इम्पोर्ट करने के लिए इजाजत दी गई थी।
- पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड प्रेसिडेंट मबशेर हसन के मुताबिक, फिल्म इम्पोर्ट नहीं करने का फैसला मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स व इन्फॉर्मेशन मिनिस्ट्री का है।
- उन्होंने यह भी कहा, "फिल्म को हमारे पास सेंसरशिप के लिए कभी नहीं लाया गया।"
- फिल्म में पाकिस्तान की इमेज खराब करने वाला कंटेंट होने के चलते उसके इम्पोर्ट का एनओसी वापस ले लिया गया।
- पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेग्युलेशन अथॉरिटी (पेमरा) से यह भी कहा गया है कि किसी भी सिनेमा हॉल या केबल पर इसके प्रसारण पर रोक लगनी चाहिए।
- वहीं, आईएमजीसी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आबिद राशिद ने माना है कि 'नीरजा' में कुछ एंटी-पाकिस्तान एलिमेंट्स हैं, जो मुसलमानों की नेगेटेव इमेज पेश करता है।
- "मेरा अनुमान है कि यह लोकल व्यूअर्स को शायद पसंद नहीं आता।"
पहले भी कई फिल्मों पर लगा चुका है बैन
- इससे पहले ‘हैदर’, ‘एक था टाइगर’ और ‘फैंटम’ जैसी फिल्मों पर भी पाकिस्तान बैन लगा चुका है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें, आतंकियों से पैसेंजर्स को बचाते नीरजा ने दे दी थी जान...
खबरें और भी हैं...