पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पाकिस्तान में 12 आतंकियों की फांसी पर सेना अध्यक्ष ने लगाई मुहर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्लामाबाद. पाकिस्तान के सेना अध्यक्ष जनरल रहील शरीफ ने गुरुवार को 12 आतंकियों की फांसी की सजा पर मुहर लगा दी। इन्हें देश की विभिन्न फौजी अदालतों ने फांसी की सजा सुनाई थी। इनमें बानू जेल से फरार हुए आतंकी भी शामिल हैं।
इन्हें फांसी पर लटकाने की तारीख अभी तय नहीं है। सेना की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इनमें तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आठ, सिपह-ए-सहाबा और अल कायदा के दो-दो आतंकी शामिल हैं।
इन लोगों पर 16 दिसंबर 2014 को पेशावर स्कूल पर हुए आतंकी हमले के बाद मुकदमे चलाए गए थे। उस हमले में 150 से ज्यादा लोगों के मारे जाने के बाद पाकिस्तान ने फांसी की सजा पर लगी रोक हटा ली थी। तब से कई आतंकियों को फांसी पर लटकाया जा चुका है
खबरें और भी हैं...