पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

PAK टीनेज गर्ल्स बोलीं- सेक्स से इनकार करे बीवी, तो पति कर सकता है पिटाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्लामाबाद. पाकिस्तान की 53 पर्सेंट टीनेजर गर्ल्स मानती हैं कि सेक्स से इनकार करने पर पति के हाथों पत्नी की पिटाई जायज है। चौंकाने वाली यह बात 'यूनाइटेड नेशन्स पॉपुलेशन फंड' द्वारा जारी रिपोर्ट में कही गई है। रिपोर्ट में और क्या है?...

- पाकिस्तान के न्यूजपेपर 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के मुताबिक, देश में 15 से 19 साल की लड़कियों का मानना है कि सेक्सुअल रिलेशन्स बनाने से इनकार करने वाली पत्नियों की पति पिटाई कर सकता है।
- ये हालत तब है, जब पाकिस्तान में 30 पर्सेंट से ज्यादा लड़कियां फिजिकल या सेक्सुअल वॉयलेंस का शिकार हुई हैं।
- सर्वे से पता चला कि इस हिंसा के लिए लोअर एजुकेशन, अनइम्प्लॉइमेंट और फैमिली बैकग्राउंड जिम्मेदार है।
10 से 19 साल के बच्चे एचआईवी से पीड़ित
- रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान उन कंट्रीज में से एक है, जहां ऐसे टीनेजर्स की तादाद ज्यादा है, जिन्हें एड्स है।
- भारत में ऐसे टीनेजर्स की संख्या सबसे ज्यादा 1,20,000 है।
- इसके बाद इंडोनेशिया (46,000), थाईलैंड (11,000), म्यांमार (7,700), पाकिस्तान (7,000), कंबोडिया (3,500), ईरान (3,200), वियतनाम (2,600) और नेपाल का नंबर आता है।
HIV की रोकथाम कैसे, पाक टीनेजर्स को नहीं मालूम
- रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में 15 से 24 साल के पुरुषों में केवल 25 पर्सेंट को पता है कि कॉन्डम से इसकी रोकथाम की जा सकती है।
- इसके अलावा महिलाओं में इसकी जागरूकता आधे से भी कम है।
- वहीं, टीनेजर गर्ल्स की आधी आबादी शॉर्ट एक्टिंग मेथड (पिल्स और कॉन्डम) पर डिपेन्ड है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें, महिलाओं के लिए पाकिस्तान तीसरा सबसे खतरनाक देश...


खबरें और भी हैं...