पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

PAK कब्जे वाले कश्मीर में झड़प में एक की मौत, आठ जख्मी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्लामाबाद. पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में शनिवार पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) व पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़प में एक की मौत हो गई। इसके अलावा आठ लोग घायल हो गए। क्यों हुई झड़प...?
- रिपोर्ट के मुताबिक, नकीयल बाजार में पीपुल्स पार्टी द्वारा निकाले गए जुलूस पर पथराव के बाद दोनों पार्टी के कार्यकर्ता हिंसक हो गए।
- इस दौरान पथराव से पीपुल्स पार्टी के एक मेंबर की जान चली गई।
- बता दें कि यहां गर्मियों में आम चुनाव कराया जा रहा है।
- स्थानीय सरकार ने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस गुलाम मुस्तफा मुगल को चीफ इलेक्शन ऑफिसर अप्वाइंट किया है।
खबरें और भी हैं...