लाहौर. पाकिस्तान के शेखुपुरा जुले में बुधवार को एलपीजी टैंकर एक कार से टकरा गया। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ। हादसे में छह बच्चे समेत नौ लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 20 लोग भी जख्मी हुए हैं। कहां हुआ हादसा?...
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेखुपुरा जिले के मानावाला में पुलिस लाइन्स के पास ये हादसा हुआ।
- बताया जा रहा है कि एक असिस्टेंट सब इन्सपेक्टर की कार रोड किनारे पार्क किए हुए एक टैंकर से जा टकराया था।
- टैंकर, पेट्रोलियम गैस से भरा हुआ था। इससे उसमें जबरदस्त आग लग गई।
- इस दौरान वहां से गुजर रहा एक रिक्शा भी आग की चपेट में आ गया।
- रिक्शा में 10 स्कूली बच्चे सवार थे। इनमें से छह की मौके पर ही मौत हो गई।
- रेस्क्यू वर्कर के मुताबिक, कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है।
- रिपोर्ट के मुताबिक, आग से आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है।
- एक आंकड़े के मुताबिक, 2013 में रोड एक्सीडेंट्स में 4,600 से ज्यादा लोगों की मारे गए।