पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विश्व भर में ढेर सारे हैं इनकम टैक्स के स्वर्ग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. आप अगर ज्यादा कमाई के लिए विदेश जाने का मन बना रहे हैं और अपनी आमदनी पर अधिक टैक्स देने से भी बचना चाहते हैं तो ऐसे देशों को जरूर ध्यान में रखें जो आयकर के मामले में स्वर्ग माने जाते हैं। पूरी दुनिया में आठ ऐसे देश हैं जहां के कर्मचारियों को कुछ भी इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता है। इन देशों में कुवैत, ओमान, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, बहामास, केमैन द्वीप, बहरीन और बरमुडा शामिल हैं।
अंतरराष्ट्रीय एजेंसी ‘केपीएमजी’ द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण से ये तथ्य उभर कर सामने आए हैं। केपीएमजी की रिपोर्ट में उन 10 देशों का भी जिक्र किया गया है जहां सर्वाधिक इनकम टैक्स है। मसलन, आयरलैंड में इनकम टैक्स की उच्चतम दर 48 फीसदी है। वहीं, दूसरी ओर ब्रिटेन, जापान, बेल्जियम और ऑस्ट्रिया में कर्मचारियों को 50 फीसदी का उच्चतम इनकम टैक्स अदा करना पड़ता है। फिनलैंड में उच्चतम आयकर दर 51.13 फीसदी है। इसी तरह हालैंड और डेनमार्क के कर्मचारियों को क्रमश: 52 फीसदी एवं 55.56 फीसदी इनकम टैक्स देना पड़ता है। स्वीडन के कर्मचारियों को इससे भी ज्यादा 56.6 फीसदी आयकर देना पड़ता है।
पूरी दुनिया में सर्वाधिक इनकम टैक्स अरुबा में है। अरुबा में इनकम टैक्स की उच्चतम दर 58.95 फीसदी है। अरुबा दक्षिणी कैरेबियन सागर में एक छोटा-सा द्वीप है जो वेनेजुएला के काफी नजदीक है। जहां तक भारत का सवाल है, यहां आयकर की दरें क्रमश: 10, 20 और 30 फीसदी हैं।
आगे पढ़ें: कुवैत टैक्स फ्री अरब देश

तीन साल तक बिना ईएमआई दिए आप खरीद सकते हैं 6 लाख तक की कार

कमाई छुपाने पर लगेगा 30 फीसदी टैक्‍स, जानिए कहां रहता है आपका ई-रिटर्न

दिसंबर से आपकी प्राइवेसी पर होगा सबसे बड़ा हमला, सरकार ने पूरी की तैयारी

काम की खबरें: बैंकों को चाहिए 50 हजार लोग, पेट्रोल पंप पर मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, सस्‍ता हुआ होम लोन

REPORT: ज्यादा चलानी है तो कभी भी फुल चार्ज न करें मोबाइल फोन की बैट्री

बिना बर्थ सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पैन, पांच रुपये रोज में मिलेगा मोबाइल पर रोमिंग का मजा और...

अन्‍य अहम खबरें