पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पेन के जू में शेर के बाड़े में गिरा व्यक्ति

शेरों के बाड़े में कूदा दर्शक, शेरों ने खेलकर छाेड़ दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(जस्टो जोस के ऊपर बैठा शेर)
बार्सिलोना। दिल्ली में जब एक युवक बाघ के बाड़े में गिर गया था, तो कुछ ही देर में बाघ ने उसकी जान ले ली थी। वह गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन बाघ ने कोई नरमी नहीं बरती। स्‍पेन के बार्सिलोना शहर के एक ज़ू में इसके उलट मामला सामने आया है। वहां एक शख्स जान की परवाह किए बगैर शेरों के पिंजरे में कूद गया। उसने ऐसा क्यों किया, ये पता नहीं चल सका। लेकिन शेर ने उसकी जान बख्‍श दी।
बताया जाता है कि फौजी वर्दी में 45 साल का जस्टो जोस शेरों के पिंजरे की रेलिंग पर चढ़ कर अंदर कूद गया। वहां मौजूद तमाम लोग हैरानी से देखने लगे। उन्हें यकीन था कि अब इस शख्स की जान बचानी मुश्किल है, लेकिन शेरों ने मात्र उसे घायल किया। बता दें कि पिंजरे में तीन शेर थे। उन्होंने सोचा, कोई खेलने की चीज है। शेर उसके साथ करीब आधा घंटे तक खेले और छोड़ दिया। इस दौरान शेर जस्टो को लेकर सुरंग में चले गए थे।
जस्टो जैसे ही बाड़े में कूदा, वैसे ही एक शेर उसका बैग लेकर भागने लगा। दूसरा शेर खिलौना समझकर उसके साथ खेलना लगा। उसे घसीट कर सुरंग में ले गया। बाद में शेरों पर पानी की बौछार कर उसकी जान बचाई गई। अब जस्‍टो अस्‍पताल में है। उसकी हालत गंभीर है, लेकिन खतरे से बाहर बताई गई है।
जस्टो 13 साल तक सिविल गार्ड रहा। वह इस साल के शुरू से पेड लीव पर था। उसने एक स्थानीय रिपोर्टर को बताया था कि इस साल कैसे उसका पत्नी से तलाक हुआ, बच्चे की कस्टडी छिन गई, उसने मां को खो दिया। कैसे उसने कई रातें सड़कों पर गुजारीं। हालांकि, यह साफ नहीं हुआ है कि वह इन्‍हीं बातों से डिप्रेस्‍ड होकर शेर के बाड़े में कूद गया था या फिर कोई और वजह थी।

आगे की स्लाइड्स में देखें घटना की तस्वीरें...