(हवाई का माकाहिकू फॉल्स)
इंटरनेशनल डेस्क। छुटि्टयों में घूमने की तैयारी करते वक्त आप उन्हीं जगहों पर जाना पसंद करते हैं जहां सभी लोग जाते हैं, लेकिन दुनिया में कुछ ऐसी जगहें भी हैं, जिन्हें आपको इसी जीवन में देखना चाहिए। इनकी
खूबसूरती चौंकाने वाली है और इनका इतिहास भी हैरतअंगेज़ कर देने वाला है। वर्ल्ड टूरिज्म डे के मौके पर हम दुनियाभर की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
वर्ल्ड ऑफ वॉटरफॉल्स नाम से चर्चित
माकाहिकू फॉल्स, मावी, हवाई:
जब भी वॉटरफॉल्स देखने की बात होती है तब नियाग्रा फॉल्स याद आता है, जबकि माकाहिकू फॉल्स उससे कहीं ज्यादा सुंदर है। यहां 185 फुट ऊंचाई से गिरते पानी को देखकर अलग ही अनुभव होता है। यहीं पर वायमोकू फॉल्स भी हैं। दोनों वॉटरफॉल्स बांस के जंगल से घिरे हैं, जिससे यहां आने का मजा और भी बढ़ जाता है।
आगे जानिए: दुनिया की बाकी 7 बेहतरीन जगहों के बारे में।