न्यूयॉर्क. इस साल अफगानिस्तान से अमेरिका अपनी सेना हटा रहा है। इसके बाद पाकिस्तान में अमेरिकी ड्रोन मिशन खतरे में पड़ जाएगा। पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर ड्रोन लगातार हमले करते रहे हैं। अमेरिकी सेना हटने के बाद उसे वे हवाई अड्डे खाली करने होंगे जहां से ड्रोन उड़ान भरते हैं।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अमेरिका को सीआईए के ड्रोन अड्डों से भी हटना होगा। इसलिए क्योंकि सैनिकों के हटने के बाद ड्रोन विमानों की रक्षा के लिए सैनिक नहीं बचेंगे। वैकल्पिक ठिकाने पाकिस्तान की सीमा से बहुत दूर होंगे। इस संबंध में न्यूयॉर्क टाइम्स ने गुप्तचर सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट प्रकाशित की है।
अंदर पढ़ें: छोटे परमाणु बम बना रहा है पाकिस्तान