काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आज रक्षा मंत्रालय की एक बस को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में चार लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक वाहन में सवार तीन लोगों एवं एक अन्य महिला की मौत की पुष्टि हुई है।
आंतरिक सुरक्षा प्रवक्ता सेदिक सेदिकी ने बताया कि रक्षा मंत्रालय के कर्मचारी बस में सवार होकर कार्यालय जा रहे थे इसी दौरान हमलावर बस में चढ गया एवं स्वयं को उड़ा लिया।