पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Afghanistan Suicide Bomber Killed 3 Nato Troops News In Hindi

अफगानिस्तान: सेना के काफिले पर आत्मघाती हमले में नाटो के तीन सैनिकों की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काबुल। अफगानिस्तान के काबुल में नाटो सैनिकों के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में तीन सैनिकों की मौत हो गई है। नाटो ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 नागरिक इस हमले में घायल हो गए।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका दूतावास के पास एयरपोर्ट रोड पर हमले को अंजाम दिया गया। इस दौरान रोड पर काफी ट्रैफिक था।
यह हमला ऐसे समय में हुआ, जब अफगानी राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर विवाद की स्थिति है और इस साल के अंत में नाटो फौज की रवानगी होने वाली है। नाटो ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल के तीन सदस्य मारे गए हैं।