पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

35साल से सेवा कर रहा ‘एयर फोर्स वन’ 27 लाख में होगा नीलाम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाशिंगटन. पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति गेराल्ड फोर्ड से लेकर जॉर्ज डब्लू बुश जूनियर को लेकर उड़ान भरने वाला अमेरिकी एयरक्राफ्ट ‘एयर फोर्स वन’ (डीसी9-32) 50 हजार डॉलर (27 लाख रुपए) में नीलाम होगा।
जनरल सर्विस एडमिनिस्ट्रेशन(जीएसए) साइट के मुताबिक बुधवार को होने वाली नीलामी में इसकी बेस प्राइस 27
लाख रुपए रखी गई है। साइट की ओर से कहा गया है कि सरकार ने एयर फोर्स वन एयरक्राफ्ट को बेचने का फैसला लिया है। यह विमान 35 साल तक सेवा में रहा। अभी विमान एरिजोना के मेसा गेटवे एयरपोर्ट पर है। (अंदर की स्लाइड में देखें)