पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एयरहोस्टेस की भद्दी यूनिफॉर्म को लेकर कई एयरलाइंस ने की शिकायत

ब्रिटेन, जापान और जर्मनी की एयरलाइंस स्टाफ ने की शिकायत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंदन। ज्यादातर लोग एयरहोस्टेस की नौकरी को ग्लैमरस समझते हैं। पर यही ग्लैमर एयरहोस्टेस का सबसे बड़ा दर्द बन गया है। जापान, ब्रिटेन और जर्मनी समेत कई निजी और सरकारी एयरलाइन्स की एयरहोस्टेसेस ने हाल में अपनी ग्लैमरस यूनिफॉर्म पर आपत्ति दर्ज कराई है।
इन एयरहोस्टेसेस का कहना है कि ऐसी ड्रेस पहनने से उन्हें काम करने में काफी दिक्कत होती है। ये इतनी कसी होती हैं कि छेड़खानी के खतरे के अलावा खुद से भी चोट पहुंचने तक की आशंका बढ़ जाती है। महिला कर्मचारियों के मुताबिक, उनकी ये यूनिफॉर्म दुनिया के कई सर्वश्रेष्ठ डिजाइनर तैयार करते हैं।
ये ड्रेसेस काफी स्टाइलिश होती हैं। इनमें पारंपरिक पोशाक 'सारोंग केबाया' दिखने में तो खूबसूरत है, लेकिन इन्हें पहनकर आप आराम महसूस नहीं होता। दुनियाभर में हर एयरलाइन्स की अपनी ड्रेस अलग-अलग होती है। कई एयरलाइन्स ने तो अपनी इन महिला कर्मचारियों के पैंट पहनने पर भी पाबंदी लगा दी है।
ऐसे में इन एयरहोस्टेसेस का कहना है कि 35 हजार फीट की ऊंचाई पर कपड़े ही बेचैन करेंगे, तो काम क्या खाक होगा। उनके मुताबिक पुरुष तो सूट पहनते हैं, पर महिलाओं की यूनिफॉर्म कसी, अंगप्रदर्शन करने वाली, खुरदुरी और दुल्हन की ड्रेस की तरह भारी-भरकम तक होती है।
आगे पढ़ें, इन यूनिफॉर्म पर है महिलाओं को आपत्ति...