पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीरिया के हवाई हमलों में 48 लोगों की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: हवाई हमले में मारे गए व्यक्ति का शव दबा हुआ।

बेरुत। सीरिया के होम्स प्रांत के एक कस्बे के आसपास के इलाकों पर किए गए हवाई हमलों में 48 लोग मारे गए। जिसमें विद्रोही लड़ाके भी शामिल हैं। बुधवार को यह जानकारी सीरिया के घटनाक्रमों पर नजर रखने वाले मानवाधिकार संगठन सीरियन आबजरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने दी।
मानवाधिकार संगठन के मुताबिक, दो दिनी हवाई हमले में महिलाओं समते कई बच्चों की भी जानें गई। एक महिला अपने पांच बच्चों समेत मारी गई। बमबारी में एक दर्जन लड़ाकों व कई वरिष्ठ विद्रोही कमांडरों के भी मारे जाने की पुष्टि हुई है।

लड़ाकू विमानो ने तल विसेह कस्बे को केंद्रित कर हमला किया, जो उत्तर से दक्षिण को जाने वाले राजमार्ग का मुख्य कस्बा है। हवाई हमले में मारी गई महिलाओं व बच्चों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
आगे देखें, हमले में घायल व्यक्ति और बच्चे की तस्वीर...