पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Alert Declared As Popocatépetl Volcano Actives Near Mexico City

मैक्सिको में अलर्टः देखें ज्वालामुखी से उठते लावा की तस्वीरें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैक्सिको. अमेरिका की मैक्सिको सिटी के पास पोपोकैटेप्टल ज्वालामुखी में हलचल होने से आसपास के दो प्रांतों और राजधानी में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। मैक्सिको के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन केंद्र के मुताबिक बर्फ से ढके हुए ज्वालामुखी से धुंआ निकल रहा है जो आसमान में एक किमी से भी दूर तक फैल गया है। इसमें शनिवार रात से हलचल शुरू हुई और रविवार तक यह गर्म लावा उगलने लगा। रात में इस ज्वालामुखी का मुंह लावे से चमकता हुआ दिखाई दे रहा था।
सरकार ने रविवार को ही सावधानीवश ज्वालामुखी के चारों ओर सैनिकों और संघीय पुलिस को तैनात कर दिया था। अधिकारियों ने 5450 मीटर ऊंचे ज्वालामुखी के आस-पास 18 वर्ग किमी के इलाके को खाली करा लिया था। लोगों को शरण देने के लिए कैंपों का भी प्रबंध किया गया था।
1994 में आंतरिक हलचल शुरू होने के बाद से पोपोकैटेप्टल ज्वालामुखी रोजाना थोड़ी बहुत राख बाहर निकालता है। इसमें करीब दो हफ्ते पहले हलचल बढ़ी जिसे सामान्य माना गया था लेकिन शनिवार से हलचल बढ़ने पर लोगों को सावधान किया जा रहा है।
संबंधित खबरें

बीते 24 घंटे की अहम खबरें

आईपीएल: पोलार्ड ने किया ब्‍लास्‍ट, जम्मू-कश्मीर के रसूल ने जर्सी पर लगाया टेप

ओशो ने अपनी अंग्रेज अटेंडेट को कर दिया था प्रेग्नेंट!

अमेरिकियों का हाल: किसी ने बोगी में की टॉयलेट तो कोई लेडीज अंडरवियर पहन मेट्रो में हुआ सवार

1 जून से बैंक अकाउंट में जमा होगी गैस सब्सिडी, मोबाइल से होगी महिलाओं की हिफाजत!

सात साल की बच्ची संग बलात्कार, लहूलुहान कर सड़क पर फेंक गए दरिंदे

सोनी का नया स्‍मार्टफोन Xperia ZR लॉन्‍च: पानी के अंदर से भी ले सकेंगे तस्वीरें

अजीमजी सबसे बड़े दानदाता, जानें टाटा-अंबानी जैसे कारोबारी दिग्‍गज कितना देते हैं दान

पवन बंसल के खिलाफ सबूत जुटा रही सीबीआई, जल्द करेगी पूछताछ

सड़क पर भीख मांगते मिले थे अंतरा माली के पिता, हो गया निधन

परिवर्तन रैली: लालू की रैली में इस बार नहीं दिखेंगी महिला डांसर, धूप में झुलसेंगे आम आदमी