पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Aluminium Alloy Fence Through Man's Chest In China

PICS: सीने को चीरते हुए आर-पार हो गया एल्युमिनियम का खंभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
GRAPHIC CONTENT
फोटो: झांग के सीने को कुछ इस तरह चीर के निकल गई रॉड।
झूमाडियन। चीन के हेनान प्रांत में सोमवार को एक सड़क दुर्घटना के दौरान एल्युमिनियम का एक खंभा टूटकर कार चालक झांग के सीने में आर-पार हो गया। हादसे के समय तेज बारिश हो रही थी। गति तेज होने के कारण कार सड़क किनारे लगे एल्युमिनियम के खंभे से टकरा गई। जोरदार टक्कर होने के कारण खंभा टूट गया और उछलते हुए झांग के शरीर में जा घुसा।
झांग के कंधे में कई जगह फ्रैक्चर हुए हैं। हालांकि, दिल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। उसका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल में एल्युमिनियम के खंभे को शरीर से निकालने के डॉक्टर सावधानीपूर्वक सर्जरी कर रहे हैं। गौरतलब है कि चीन के हेनान और ग्वांगडॉन्ग प्रांत में 'कालमेगी' तूफान कहर बरपा रहा है। चीनी मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान की रफ्तार 140 किमी प्रति घंटा है।
आगे की तस्वीरों में आप हेनान व ग्वांगडॉन्ग प्रांत में लोगों को छातों के साथ संघर्ष करते देख सकते हैं। यहां तेज हवाएं और मूसलाधार बारिश के कारण कई जगह पेड़ उखड़ गए, तो कई इलाकों की सड़कें तालाब बन चुकी है। आवागमन बुरा तरह प्रभावित हुआ है। वहीं, तूफानी हवाओं के चलते लोग वाहनों से भी गिर पड़ रहे हैं।
आगे की स्लाइड में देखें, बुरी तरह घायल झेंग और कालमेगी तूफान का तांडव...