पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • America Admiral Nominated To Be Next NSA Chief

नौसेना साइबर कमांड प्रमुख माइकल रोजर होंगे 'एनएसए' के नए प्रमुख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने वाइस एडमिरल माइकल रोजर को राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी 'एनएसए' का प्रमुख नियुक्त किया है। वाइस एडमिरल रोजर वर्तमान में अमेरिकी नौसेना के फ्लीट साइबर कमांड के प्रमुख हैं। पेशे से वह एक क्रिप्टोलाजिस्ट हैं जिसका काम गुप्त संकेतों को पढ़ना होता है।
पिछले 30 वर्षो से नौसेना में काम कर रहे रोजर कीथ एलेंक्जेंडर की जगह लेंगे जो आगामी मार्च या अप्रैल में रिटायर होने वाले हैं। वाइस एडमिरल रोजर एनएसए के साथ-साथ सेना के साइबर कमांड का भी नेतृत्व करेंगे।
पूर्व एनएसए एजेंट एडवर्ड स्नोडेन के इन खुलासों के बाद कि अमेरिका अपने नागरिकों और दुनिया के तमाम देशों के लोगों की बड़े पैमाने पर जासूसी कर रहा है एजेंसी मुश्किल दौर से गुजर रही है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि वाइस एडमिरल रोजर आनन-फानन में कोई बदलाव नहीं करेंगे।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।