पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इराक के सिंजार क्षेत्र में आईएसआईएस के ठिकानों पर अमेरिकी हवाई हमला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बगदाद अमेरिका ने इराक के नीनवे प्रांत के सिंजार क्षेत्र में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के गढ़ को निशाना बनाते हुए रविवार को हवाई हमला किया।
स्थानीय मीडिया ने कुर्दिश सूत्रों के हवाले यह जानकारी दी। सूत्र के मुताबिक, अमेरिकी लडाकू विमानों ने कल सिंजार क्षेत्र पर जबरदस्त हमला किया। कुर्दिश लडाकों के अनुसार, हवाई हमले में आईएस को काफी नुकसान पहुंच है। हमले में उसके कई शीर्ष अधिकारी मारे गए हैं और वाहन और हथियार नष्ट हो गए हैं।
अमेरिका ने बीते आठ अगस्त से ही इस्लामिक स्टेट को निशाना बनाकर हवाई हमला करना शुरू कर दिया था और अपने इस अभियान में सहयोग देने के लिए उसने एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन का गठन किया है। इसी गठबंधन में शामिल फ्रांस ने भी इराक पर हवाई हमला शुरू कर दिया है। गठबंधन का काम आईएसआईएस को नेस्तनाबूद करना है और इसमें शामिल लगभग हर देश इराक में सैन्य कार्रवाई का पक्षधर है।
गौरतलब है कि बीते अगस्त में इसी इलाके में रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय यजीदी के चार लाख से ज्यादा लोग आईएसआईएस के डर से यहां से पलायन कर गए थे। इस इलाके पर फिलहाल आईएसआईएस का वर्चस्व है।