(FILE PHOTO)
वॉशिंगटन/रक्का। इराक के बाद अब सीरिया में भी अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट के खिलाफ हवाई हमले शुरू कर दिए हैं।
पेंटागन ने बताया कि अमेरिका और सहयोगी अरब मुल्कों ने सीरिया में अब तक की सबसे कठिन जंग की शुरुआत कर दी है। ओबामा प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि सीरिया के रक्का शहर आईएस का गढ़ बन चुका है। यह शहर की अमेरिकी निशाने पर होगा।
पेंटागन प्रेस सेक्रेटरी रियर एडमिरल जॉन किर्बी ने बयान में कहा कि सीरिया में हवाई हमले शुरू हो चुके हैं। हम विद्रोही लड़ाकों, बमवर्षक और टॉमहॉक मिसाइलों से इस्लामिक स्टेट का खात्मा करेंगे।
हवाई हमलों में अमेरिका के साथ खाड़ी के देश सऊदी अरब, जॉर्डन, संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन ने भी हिस्सा लिया है। हालांकि इनकी भूमिका अभी तय नहीं है। वहीं, कतर हवाई हमलों में सहायक की भूमिका निभा रहा है।
इससे पहले अगस्त महीने में अमेरिका ने
इराक में 190 से ज्यादा हवाई हमले करके इस्लामिक स्टेट का काफी नुकसान किया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी जंगी जहाज ने जमीन से जमीन तक मार करने वाली टॉमहॉक मिसाइल से हमले किए हैं। वहीं, ड्रोन का इस्तेमाल भी किया जाएगा।
क्या है इस्लामिक स्टेट
अमेरिका ने पश्चिमी और अरब देशों के साथ मिलकर तेजी से दुनिया के लिए खतरा बन रहे सुन्नी मुस्लिम आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। अल कायदा से अलग हुए आईएसआईएस आतंकी संगठन ने इराक और सीरिया के कई इलाकों पर कब्जा कर इसे इस्लामिक स्टेट घोषित कर दिया है। संगठन का मुखिया अबु बक्र अल-
बगदादी आईएस का खलीफा है।
आगे पढ़ें: आईएस के डर से तुर्की सीमा पर जमा हो रहे हैं लाखों सीरियाई कुर्द