पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीआईए के चीफ ने क्रूर तरीकों के बारे में सीनेट की रिपोर्ट को चुनौती दी

CIA चीफ ने सीनेट की रिपोर्ट को दी चुनौती, कहा राज उगलवाने के लिए सख्ती जरूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाशिंगटन। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के चीफ जॉन ब्रेनन ने 'क्रूर तरीकों' के बारे में सीनेट की रिपोर्ट को चुनौती दी है। उन्होंने अप्रत्याशित रूप से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें कैदियों से सच उगलवाने के लिए अपनाई गई तकनीक को 'क्रूर' मानने से इनकार कर दिया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का गुरुवार को सीआईए मुख्यालय से सीधा प्रसारण किया गया। इसमें ब्रेनन ने कहा, ''सीआईए के अफसरों ने कुछ 'वीभत्स' तौर-तरीके अपनाए। इन पर कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती, लेकिन 9/11 के बाद अफसरों के इन्हीं तौर-तरीकों के कारण कैदियों से 'उपयोगी और कीमती' जानकारी हासिल हुई।''
ब्रेनन ने कहा कि इससे अमेरिका में आतंकी घटनाएं रुक पाईं। कई जानें बचीं।' ब्रेनन ने पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए, जो सीआईए ऑफिस में कम ही होता है। ब्रेनन ने सभी 119 कैदियों से पूछताछ के तरीकों का बचाव किया।
ओबामा ने भी क्रूर बताए थे पूछताछ के तौर-तरीके
राष्ट्रपति बराक ओबामा सीआईए के पूछताछ के तौर-तरीकों को 'क्रूर और गैर जरूरी' बता चुके हैं। इन तरीकों में वाटर बोर्डिंग (कैदी का मुंह ढंककर ऊपर से पानी की धार छोड़ना), रेक्टल फीडिंग (एनीमा लगाकर पेट खाली कर देना) आदि शामिल है।
आगे देखिए: सीआईए द्वारा कैदियों को किस तरह दी जाती थीं यातनाएं...