पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुतिन के साथ क्रीमिया के प्रधानमंत्री के भारत आने से अमेरिका हुआ खफा

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ भारत आए इस नेता को लेकर अमेरिका खफा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: क्रीमिया के प्रधानमंत्री सरगेई अक्सीनोव
वॉशिंगटन। राष्ट्रपति बराक ओबामा की यात्रा से पहले ही अमेरिकी प्रशासन भारत से खफा हो गया है। अमेरिका की नाराजगी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ प्रतिनिधिमंडल में आए क्रीमिया के प्रधानमंत्री सरगेई अक्सीनोव को लेकर है। इसके अलावा अमेरिका ने भारत और रूस के बीच हुए रक्षा और न्यूक्लियर समझौते को लेकर भी नाखुशी जताई है। दूसरी ओर, यूक्रेन के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेन्को ने भी भारत की कड़ी निंदा की है और कहा है, ''भारत मूल्यों और आदर्शों के विपरीत पैसों को ज्यादा महत्व दे रहा है।'' जवाब में भारत ने कहा कि उसे अक्सीनोव के आने की जानकारी नहीं थी।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जेन साकी ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा, ''नई दिल्ली की ओर से वॉशिंगटन को बताया गया है कि उसे आधिकारिक तौर पर क्रीमिया के प्रधानमंत्री सरगेई अक्सीनोव के पुतिन के प्रतिनिधिमंडल के साथ आने की जानकारी नहीं थी।'' उन्होंने कहा, ''भारत के इस दावे के बाद अमेरिका के पास ऐसा कोई भी कारण नहीं है कि वो इसे न माने। साकी ने कहा कि फिलहाल उनके पास भी इससे ज्यादा जानकारी नहीं है।''
क्यों नाराज है अमेरिका
क्रीमिया यूक्रेन का साथ छोड़कर इसी साल रूसी फेडरेशन में शामिल हो गया था। इसे लेकर पश्चिमी देशों ने खासी नाराजगी जताई थी और उन्होंने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध भी लगाए थे। यूक्रेन के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भारत ने रूस पर लगाए गए पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों का समर्थन नहीं किया और रूस के साथ रक्षा और परमाणु ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में समझौते कर लिए।
आगे देखिए: यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भी की भारत की आलोचना।