पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • America Gothic Castle In Connecticut For Sale

PHOTOS: अमेरिका का गोथिक महल, 280 करोड़ रुपए में बिकने को तैयार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(कनेक्टीकट का गोथिक महल)
कनेक्टीकट। अमेरिका की राजसी संपत्तियों में शामिल कनेक्टीकट का गोथिक महल (कैसल) सुर्खियों में है। वुडस्टॉक शहर में प्राचीन महलों की तर्ज पर 22 हजार वर्गफीट क्षेत्र में बना यह महल 280 करोड़ रुपए कीमत में बिक रहा है। इसमें गोलाकार शाही किचन, 1200 वर्गफीट का हॉल, शाही भोजन कक्ष, लेक व्यू डिनर रूम, गार्डन व्यू मास्टर बेडरूम, 8 बेडरूम, 10 बाथरूम, एक लाइब्रेरी, एक पूल और स्पा रूम हैं।
शिकागो के स्टील टायकून रहे क्लेटॉन मार्क सीनियर के परपोते क्रिस्टोफर मार्क ने 2003 में इसका निर्माण करवाया था। 51 वर्षीय मार्क का सपना यहां पत्नी दो बच्चों के साथ रहने का था। वर्ष 2010 में उनका तलाक हो गया। मार्क इससे भी निराश नहीं हुए। उन्होंने यहां इंटरनेशनल मॉडलिंग एजेंसी की शुरुआत की, लेकिन आसपास के लोगों ने आपत्ति की और वह भी बंद करनी पड़ी। मार्क ने तय किया कि वे इस महल को ही बेच देंगे। उन्होंने रियल एस्टेट एजेंसी कोल्डवेल बैंकर में इसका पंजीयन करा दिया और कीमत रखी 280 करोड़ रुपए।
मार्क कहते हैं, यह महल मेरा सपना था, जिसे परिवार के लिए बनवाया गया था। अब परिवार ही नहीं बचा तो वे अकेले यहां नहीं रह सकते। वे ऐसा खरीदार ढूंढ रहे हैं, जो इस महल की शोभा और बढ़ाए। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वे कीमत कम भी कर सकते हैं, लेकिन कितनी करेंगे, यह तय नहीं है।
आगे देखिए: राजसी संपत्तियों में शामिल गोथिक महल की तस्वीरें।