पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • America Hits Dawood Ibrahim Through Covert Operation

पाकिस्तान में छिपा बैठा है दाउद इब्राहिम, अमेरिका चलाएगा 'कोवर्ट ऑपरेशन'

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। अमेरिका अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के खिलाफ कोवर्ट ऑपरेशन यानी सीक्रेट ऑपरेशन चलाने की तैयारी कर रहा है। अमेरिका को भारतीय समकक्षों से जानकारी मिली है कि दाऊद पाकिस्तान के कराची शहर में है। अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसियों ने भी साफ कर दिया है कि अगर दाऊद को पाकिस्तान से बाहर निकालना है तो सीक्रेट ऑपरेशन चलाना पड़ेगा।
दाऊद की तलाश करने और उसे पाकिस्तान से निकालने के लिए भारतीय गृह मंत्रालय और भारतीय जांच एजेंसियां एफबीआई और बाकी अमेरिकी जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग दे रही हैं।
भारत के गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे भी कई बार दाऊद का मामला उठा चुके हैं। उच्चस्तरीय खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिकी एजेंसियों ने अपने भारतीय समकक्षों से साफतौर पर कहा है कि दाऊद को केवल सीक्रेट ऑपरेशन के जरिए ही बाहर निकाला जा सकता है।
अंदर पढ़ें: दाऊद के खिलाफ सीक्रेट ऑपरेशन चलाने की दो वजहें
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।