पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • America Warn Afghanistan, Not To Release Afghan Prisoners

37 अफगानी कैदियों की रिहाई के फैसले पर अमेरिका ने दी चेतावनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वॉशिंगटन। अमेरिका ने अफगानिस्तान को चेतावनी दी है कि वो उन कैदियों को रिहा ना करे जिन्हें अमेरिका खतरनाक आतंकवादी मानते हुये उन पर मुकदमा चलाने की मांग कर रहा है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता कर्नल स्टीव वारेन ने सोमवार को कहा कि अफगानिस्तान सरकार ने अफगान रिव्यू बोर्ड को 37 कैदियों को रिहा करने का निर्देश दिया है।
वारेन ने दावा किया कि इनमें से कुछ कैदियों पर बम बनाने या विस्फोट करने का आरोप है जबकि कुछ अन्य अफगान और विदेशी, सैनिकों पर हमले के आरोप में कैद हैं। उन्होंने कहा ये बुरे लोग हैं जिनके हाथ अफगानियों और अमेरिकियों दोनों के खून से रंगे हैं।
वारेन ने कहा कि अधिकारियों के पास उनके खिलाफ ठोस सबूत हैं जो इन कैदियों में से कुछ को सजा दिलाने में मदद करेंगे। जबकि कुछ के खिलाफ और जांच का रास्ता साफ करेंगे।
इधर, अमेरिका के इस बयान से अफगानिस्तान के साथ उसके बिगड़ते रिश्तों में दरार बढ़ गयी है। अफगानी राष्ट्रपति हामिद करजई के प्रवक्ता ने कहा कि अफगानी न्यायपालिका के फैसले की निंदा करना, अफगानिस्तान की संप्रभुता का साफ उल्लंघन है। उन्होंने कहा बगराम जेल में कैद बेगुनाह अफगानियों की रिहाई का फैसला उनकी न्यायपालिका का है जो कुछ समय पहले न्यायिक बैठक में लिया गया था और इसका सम्मान किया जाना चाहिये। इस फैसले को जितनी जल्दी हो सके अमल में लाया जाना चाहिये।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।