पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

NUDE PICS LEAK मामला: एप्पल पर मुकदमा ठोकने की तैयारी में एक अमेरिकी मॉडल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: जोय कॉरिगन
वाशिंगटन। अपने आई-क्लाउड (icloud) अकाउंट से न्यूड तस्वीरों के हैक होने और फिर इंटरनेट पर अपलोड किए जाने से नाराज एक अमेरिकी मॉडल ने 'एप्पल' पर कानूनी कार्रवाई की है। इस मॉडल का दावा है कि उसने पहले ही कंपनी को अपने आई-क्लाउड अकाउंट के हैक होने की जानकारी दे दी थी। इसके बावजूद कंपनी ने कुछ नहीं किया।
20 वर्षीय जोय कॉरिगन का दावा है कि रहस्यमय तरीके से अपनी न्यूड तस्वीरें ऑनलाइन लीक होने के फौरन बाद उसने जुलाई के शुरुआती दिनों में ही एप्पल को इसके बारे में चेताया था। जोय के मुताबिक, "एप्पल ने कहा मैं फिशिंग का शिकार हुई हूं और मुझे पासवर्ड बदलने की जरूरत है।" उसने कहा, "लेकिन कुछ दिनों बाद मेरा अकाउंट फिर से हैक कर लिया गया। और जब मैंने दोबारा एप्पल को बताया, तो उन्होंने मुझे फिर से वही राग अलाप दिया।" जोय ने इसे प्राइवेसी का हनन करार दिया है।
गौरतलब है कि हॉलीवुड की 100 से ज्यादा एक्ट्रेस, सिंगर यहां तक कि ओलिंपिक एथलीट्स भी हैकिंग का शिकार हुई हैं। कथित तौर पर उनकी न्यूड तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी गई थीं। इन तस्वीरों को '4Chan' नाम की वेबसाइट पर 31 अगस्त को शेयर किया गया था। जोय के मुताबिक, "इतना कुछ होने के बाद एप्पल ने उनसे संपर्क कर किसी भी तरह की जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया।"
जोए अब इस टेक जायंट के खिलाफ ए-क्लास एक्शन के तहत मुकदमा ठोकने की तैयारी में है। अंग्रेजी वेबसाइट टीएमजेड की रिपोर्ट के मुताबिक, जोए ने एप्पल की 'क्रैपी सिक्युरिटी' यानी बकवास सुरक्षा प्रणाली के खिलाफ मुकदमे में शामिल होने के लिए अन्य पीड़ितों को आगे आने को कहा है।
कथित तौर पर हैकरों ने दावा किया है कि उन्होंने सेलिब्रिटीज की न्यूड तस्वीरें व वीडियो एप्पल के आई-क्लाउड से चोरी की है। आई-क्लाउड वह प्रणाली है, जहां एप्पल यूजर्स अपनी तस्वीरें और वीडियो स्टोर कर सकते हैं। हालांकि, एप्पल ने लीक हुई न्यूड तस्वीरों के लिए किसी भी तरह की जिम्मेदारी लेने से साफ इनकार किया है।
न्यूड तस्वीरें हैकिंग का मामला सामने आने के बाद कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा, "तस्वीरों के लीक होने का हमारे आई-क्लाउड सिस्टम से कोई लेना-देना नहीं है।" साथ ही कहा था, "कार्रवाई हैकरों पर होनी चाहिए।" बयान में ये भी था, "40 घंटे से ज्यादा की पड़ताल में पता चला कि कुछ सेलिब्रिटीज के अकाउंट में यूजरनेम, पासवर्ड और सिक्युरिटी सवालों पर टारगेट किया गया था। इंटरनेट पर इस तरह की चीजें होती रहती हैं।" बहरहाल, अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई मामले की जांच कर रही है।
आगे देखें हैंकिंग की शिकार हुईं कुछ बड़ी सिलेब्रिटीज के इंस्‍टाग्राम एकाउंट से ली गईं उनकी तस्वीरें
फोटो स्रोत: इंस्टाग्राम