पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमेरिकी पत्रकार को स्रोत बताने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा

NYT के पत्रकार को स्रोत बताने के लिए नहीं करेंगे बाध्य: अमेरिकी अटॉर्नी जनरल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वॉशिंगटन। अमेरिकी एटॉर्नी जनरल एरिक होल्डर ने तय किया है कि वे न्यूयॉर्क टाइम्स के रिपोर्टर को जानकारी का स्रोत बताने के लिए बाध्य नहीं करेंगे। इस रिपोर्टर ने एक किताब में विस्तार से जिक्र किया था कि सीआईए ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम का आकलन करने में विफल कैसे रही थी। अब तक सरकारी वकील जेम्स राइजन की गवाही की मांग कर रहे थे।
सरकारी वकीलों का मानना है कि राइजन की 2006 में लिखी किताब स्टेट ऑफ वार में दी गई गई जानकारी सीआईए के पूर्व अफसर जेफरी स्टर्लिंग ने दी है। जेफरी के खिलाफ सुनवाई चल रही है। जेफरी को 2010 में राइजन की किताब से जुड़े 10 मामलों में दोषी पाया गया था।
एक सूत्र ने बताया कि होल्डर ने राइजन पर स्रोत बताने के लिए दबाव डालने की संभावना से इनकार किया है। लेकिन इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया है कि कानून मंत्रालय स्टर्लिंग मामले में राइजन से पूछताछ करे या नहीं। फेडरल कोर्ट ने कानून मंत्रालय को यह फैसला लेने के लिए अगले मंगलवार तक का समय दिया है। इस फैसले के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी।