इंटरनेशनल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला रंगभेद विरोधी आंदोलन के पुरोधा थे। मंडेला अपनी जिंदगी में कई घटनाओं को लेकर विवादों में रहे। वहीं, उनकी निजी जिंदगी पर नजर डालें, तो भी कई तरह की बातें सामने आती हैं। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मंडेला भारतीय मूल की महिला आमिना कंसालिया को अपना दिल दे बैठे थे और उसे अपना जीवनसाथी बनाना चाहते थे। फरवरी 2013 में आमिना की मौत के बाद सामने आई उनकी बायोग्राफी में भी ये चौंकाने वाला खुलासा किया गया। आमिना कंसालिया अफ्रीकी नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता रहे यूसुफ कंसालिया की पत्नी थीं। उनके पति की मौत हो गई थी।
आमिना की किताब ‘व्हेन होप एंड हिस्ट्री राइम’ में कहा गया है कि 27 वर्ष तक जेल में रहने के बाद बाहर निकलने पर मंडेला ने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। आमिना के बच्चों गालिब और कोको कंसालिया ने भी इसकी पुष्टि की थी। उनके बच्चों ने बताया कि उन्हें मां ने इस प्रस्ताव के बारे में बताया था। आमिना ने अपनी बायोग्राफी में लिखा है कि मंडेला किस तरह अकेले उनके अपार्टमेंट में आते थे और वो भी उनके दफ्तर व घर जाया करती थीं।
(रंगभेद विरोधी आंदोलनकर्ता नेल्सन मंडेला 11 फरवरी 1990 में 27 साल बाद जेल से छूटे थे। इस मौके पर हम उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बता रहे हैं।)
आमिना ने उस शाम का जिक्र भी किया जब मंडेला जोहानिसबर्ग स्थित उनके फ्लैट पर आए थे। उन्होंने मंडेला के लिए क्रेफिश बनाई थी, लेकिन मंडेला ने उसे नहीं खाया। आमिना ने लिखा, ‘उस रात नेल्सन ने मुझसे प्रेम की घोषणा कर दी। मैंने उन्हें रोका। याद दिलाया कि वे शादीशुदा हैं। मैं स्वतंत्र थी, लेकिन वे नहीं। इसी बात से वे आहत हो गए। मैंने उनकी भावनाओं को आहत किया था। मैंने उनसे रुककर क्रेफिश खाने को कहा, लेकिन वे चले गए।’
आगे देखिए: आमिना कंसालिया की फोटोज।