फोटो: सरोद वादक अमजद अली खान
इंटरनेशनल डेस्क। नार्वे की राजधानी ओस्लो में बुधवार को नोबल प्राइज सेरेमनी हुई, जिसमें भारत के बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी और पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई को संयुक्त रूप से शांति के नोबल प्राइज से सम्मानित किया गया। इस सेरेमनी में परफॉर्मेंस के लिए दुनियाभर से कलाकारों को भी बुलाया गया था। इनमें भारत, पाकिस्तान और अमेरिका के कलाकार शामिल हैं।
सेरेमनी में भारत के मशहूर सरोद वादक अमजद अली खान ने अपने दोनों बेटों अमान और अयान अली खान के साथ परफॉर्मेंस दी। इसके साथ ही पाकिस्तान के मशहूर कव्वाल राहत फतेह अली खान ने भी सेरेमनी में अपनी परफॉर्मेंस दी। नोबल प्राइज विजेता सत्यार्थी और मलाला के भारत और पाकिस्तान के होने की वजह से आयोजकों ने दोनों देशों के कलाकारों को खास तौर पर बुलाया।
सेरेमनी में अफगानी गायक और अमेरिकी गायक और गीतकार स्टीवन टेलर के साथ ही तमाम विदेशी कलाकारों की टोलियों ने भी परफॉर्म किया। एकेडमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेटेड, ग्रैमी और गोल्डन ग्बोल अवॉर्ड विजेता एक्टर और सिंगर क्वीन लतीफा ने इस सेरेमनी को होस्ट किया।