पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मिली एंजेला मार्केल

ओबामा ने माना, एंजेला मार्केल जासूसी प्रकरण से खराब हुई छवि

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल की जासूसी कराए जाने की सूचना लीक होने से जर्मनी की नजर में अमेरिकी सरकार की छवि खराब हुई है।
ओबामा ने मार्केल के साथ व्हाइट हाउस में कल एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, "इस बात में कोई शक नहीं है कि स्नोडन के खुलासे से अमेरिकी सरकार और हमारे खुफिया सहयोग की छवि को नुकसान पहुंचा है।"
ओबामा ने कहा कि वह इस तरह की नीतियों की समीक्षा कर रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा पारदर्शी नीतियां बनाने में लगे हुए हैं।
इस संवाददाता सम्मेलन में मार्केल ने अमेरिका के जासूसी प्रकरण की आलोचना नहीं की, बल्कि सुरक्षा के खतरों से निपटने के लिए अमेरिका खुफिया एजेंसियों की जर्मनी के साथ तालमेल की सराहना की।
मार्केल ने कहा, "अमेरिकी एजेंसियां हमें बेहद अहम् जानकारियां उपलब्ध करा रही हैं और हम उनके बिना यह काम आगे नहीं चलाना चाहते।"
गौरतलब है कि अमेरिका खुफिया एजेंसी के पूर्व एजेंट एडवर्ड स्नोडन ने 2013 में अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी द्वारा विभिन्न देशों के बड़े नेताओं की जासूसी कराए जाने का खुलासा किया था। इस दौरान मार्केल के फोन भी टैप किए गए थे। इस खुलासे के बाद कई देशों के रिश्ते अमेरिका के साथ बिगड़ गए थे।