पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Angry Birds Website Hacked After Claims Of Spy Agencies

स्नोडेन के दावे के बाद एंग्री बर्ड्स की वेबसाइट हैक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हेलिंस्की. अमेरिकी खुफिया दस्तावेजों की जासूसी का आरोप झेल रहे एडवर्ड स्नोडेन के दावे के बाद एंग्री बर्ड्स की वेबसाइट हैक हो गई है। स्मार्टफोन एप्लीकेशन गेम एंग्री बर्ड्स बनाने वाली कंपनी रोवियो इंटरटेनमेंट लिमिटेड ने कहा कि इस लोकप्रिय गेम का होम पेज हैक कर लिया गया है।

तीन दिन पहले स्नोडेन ने दावा किया था कि स्मार्टफोन एप्लीकेशन के जरिए अमेरिकी खुफिया एजेंसी लोगों पर नजर बनाए हुए है।

रोवियो के प्रवक्ता ने कहा कि बुधवार को साइट हैक की गई है लेकिन अब इसमें कोई खतरा नहीं है।

रोवियो ने स्नोडेन के दावे को कबूला और कहा,’ ये डाटा को शेयर नहीं करता, न ही किसी खुफिया एजेंसी के साथ साजिश में शामिल है।’

रोवियो के प्रवक्ता ने कहा कि अब तीसरी पार्टी के एडवरटाइजिंग नेटवर्क का हमें दोबारा मूल्यांकन करना होगा।