पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Angry Owner Destroys Maserati Quattroporte In China

अपने हाथों से तोड़ दी 2.32 करोड़ की अपनी कार और कंपनी से लिया \'बदला\'

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनक की कोई हद नहीं होती। चीन में एक बिजनेसमैन ने अपनी मासेराती कार को सिर्फ इसलिए तोड़ दिया क्योंकि उसे डीलर की सर्विस पसंद नहीं आई। घटना मंगलवार की है। यहां किंगडाओ इंटरनेशनल ऑटोमोबाइल एग्जीबिशन के बाहर एक बिजनेसमैन अपनी 2.32 करोड़ की कीमत की मासेराती कार लेकर पहुंचा और साथ में आए उसके लोगों ने मीडिया के सामने कार को हथोड़ों से तोडऩा शुरू कर दिया। बताया जाता है कि डीलर ने बिजनेसमैन से पुराने पार्ट की मरम्मत करने की बजाय नए ऑटो पार्ट की कीमत वसूल कर ली थी।
इस बिजनेसमैन ने मासेराती कार सिंतबर 2011 में खरीदी थी। लेकिन उसी साल नवंबर में जब कार में कुछ खराबी आ गई तो वह अपने डीलर के पास पहुंचा। जहां उसकी कार तो सही कर दी गई लेकिन उसमें पुराने पार्ट लगाकर डीलर ने नए पार्ट के पैसे वसूल कर लिए थे। उस वक्‍त बिजनेसमैन ने 390 डॉलर का पेमेंट तो कर दिया लेकिन जब बाद में उसे यह पता चला कि कार में नए पार्ट की जगह पुराने पार्ट लगाए गए हैं तो वह आगबबूला हो गया और कंपनी से लड़ने की ठानी। लेकिन बिजनेसमैन की शिकायत का न तो डीलर पर कोई असर पड़ा और न कंपनी पर। अंत में तंग आकर उसने सरेआम अपनी कार तोड़ने का फैसला लेना पड़ा।
अलबत्‍ता चीन में सुपरकार तोड़ने की यह कोई पहली घटना नहीं है। मार्च 2011 में एक कार ऑनर ने अपनी करोड़ों की लैंबॉर्गिनी कार तोड़ दी थी। वजह यही कि कंपनी चीन में अपने कस्‍टमरों का ध्‍यान नहीं रखती है। कार ऑनर ने इस कार को जर्मनी से खरीदी थी।
बताया यह भी जाता है कि मासेराती कार तोड़ने का फैसला बिजनेसमैन ने बड़ा सोच-समझ कर लिया था। तभी उन्‍होंने इसके लिए वक्‍त और जगह भी सोच-समझ कर तय किया था। उन्‍होंने अपनी कार तब तोड़ी जब ऑटो शो शुरू होने वाला था और उसी जगह के बाहर जहां ऑटो शो होना था। इस ऑटो शो में मासेराती कार बनाने वाली कंपनी भी हिस्‍सा ले रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि उस बिजनेसमैन ने अपनी कार का नुकसान कर कंपनी की इमेज का भट्ठा बैठाने की पूरी प्‍लानिंग कर ली थी और इस तरह 'बदला' लेने की पूरी योजना बना कर इसे अंजाम दिया।

संबंधित खबरें

मारुति की सवारी करते हैं शाहरुख, प्रियंका के पास है सलमान-करीना से भी महंगी कार

आज भी मारुति की सवारी करते हैं शाहरुख, प्रियंका के पास है सलमान-करीना से भी महंगी कार

CEOs की कारों के बारे में जानें- बिल गेट्स से ज्यादा महंगी कार से चलते हैं अंबानी

21 में बना करोड़पति, 22वें साल में लुटा दी लड़की-जुए पर सारी दौलत, अब है 'भिखारी'

चांदी की चम्मच लेकर पैदा हुईं ये यंग वुमन..'संघर्ष' किया और आज हैं अरबों की मालकिन