पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Apple Company Designer Marc Newson Industrial Designer

PHOTOS: एप्पल में आने से पहले जूते से जेट तक कर चुके हैं डिज़ाइन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(एप्पल के डिज़ाइनर मार्क न्यूसन)
मार्क न्यूसन : एप्पल के डिज़ाइनर
जन्म : 20अक्टूबर 1963
शिक्षा: ज्वेलरीऔर मूर्तियों की डिजाइनिंग में ग्रेजुएट
परिवार: पत्नी फैशन स्टाइलिस्ट चारलेट स्टॉकडेल। दो बच्चे।

चर्चा में क्यों : इन्होंने हाल में एप्पल ज्वाॅइन किया है। कंपनी के फ्यूचर प्रोडक्ट की डिज़ाइनिंग पर काम करेंगे।
बॉटल ओपनर, फर्नीचर, याट, मोबाइल, जूते और कार से लेकर जेट तक डिजाइन कर चुके सेलेब्रिटी इंडस्ट्रियल डिजाइनर न्यूसन को अपने करियर के पहले मौके के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई पूरी करने के बाद वे फर्नीचर डिज़ाइनर के तौर पर करियर शुरू करने 80 के दशक के आखिरी में टोक्यो गए थे। कहीं कोई काम नहीं मिल रहा था। रहने की समस्या खड़ी हो गई थी। एक मॉडल से दोस्ती की और उसी के साथ रहने लगे।
एक दिन उनकी मित्र तेज बारिश में फंस गई। तभी वहां से गुजर रहे आर्ट फर्नीचर बनाने वाली कंपनी आईडी के हेड टूरो कुरोसाकी ने उन्हें अपना छाता दे दिया। दोनों के बीच बातचीत में पता चला कि कुरोसाकी को डिज़ाइनर की जरूरत है। उस मॉडल ने तुरंत न्यूसन का नाम आगे बढ़ा दिया। अगले ही दिन न्यूसन ने कुरोसाकी से मुलाकात की और उन्हें नौकरी मिल गई। सामान्य फर्नीजर डिज़ाइन कर रहे थे। काम में मजा नहीं रहा था।
न्यूसन कुछ ऐसा बनाना चाहते थे जो सबसे अलग हो। उन्हें 18वीं सदी की फ्रेंच पेंटिंग में बने चेज लाउंज (चेयर के आकार वाला सोफा) देखकर इसकी मेटल की प्रतिकृति लॉकहीड लाउंज बनाने का आइडिया आया। एल्यूमिनियम पैनल्स जमा किए। रोज हथौड़े से पीट-पीट कर इन्हें आकार देने लगे। सुबह काम शुरू करते थे। रात कब हो जाती पता ही नहीं चलता था। खाना-पीना तक छूट गया था। हथौड़े की चोट से हथेली की चमड़ी मोटी हो गई थी। करीब दो महीने तक यही सिलसिला चला। और जब चमकीला सफेद लाउंज बनकर तैयार हुआ तो यह बड़ी सी पारे की बूंद की तरह लग रहा था।
सिडनी की एग्जीबिशन में लोगों ने इसे इतना पसंद किया कि दुनियाभर की मैगजीन को इसे छापना पड़ा। 2006 में यह लाउंज एक नीलामी में नौ लाख 68 हजार डॉलर में बिका। किसी जीवित डिज़ाइनर के फर्नीचर के लिए लगाई गई अब तक की यह सबसे बड़ी बोली है। इसके बावजूद उनका संघर्ष खत्म नहीं हुआ। उन्होंने फर्नीचर की दुनिया के बाहर पांव पसारने शुरू किए। ट्रेंडी बुटीक, बार और कंज्यूमर प्रोडक्ट डिज़ाइन करने लगे।
सिसेडियो के लिए उन्होंने परफ्यूम की बॉटल डिज़ाइन की, जिसके लिए उन्हें पहली बार 20 हजार डॉलर मिले। सारे पैसे एस्टिन मार्टिन की स्पोर्ट्स कार खरीदने पर खर्च कर दिए। दुनिया में शायद ही कोई चीज बची हो, जो उन्होंने डिज़ाइन की हो। 2004 में उन्होंने नाइकी का शू और 2007 में स्काय ज़ैड का केबिन डिज़ाइन किया था।
आगे देखिए: मार्क और उनकी डिजाइन की हुए कुछ मशहूर सामानों की तस्वीरें।