पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तीन लाख रुपए में मिलेगा 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड iPhone 6

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबू धाबी। संयुक्त राष्ट्र अमीरात में आईफोन 6 के 24 कैरेट गोल्ड मॉडल की बुकिंग शुरू हो गई है। गोल्ड प्लेटेड गैजेट्स बनाने वाली ब्रिटिश कंपनी 'गोल्ड एंड को' ने यह जानकारी दी।
24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड आईपैड और आईफोन बनाने वाली कंपनी 'गोल्ड एंड को' के सीईओ अमजद अली ने बताया, "हमें अब तक 438 ऑर्डर मिल चुके हैं। यूएई, सोने के फोन का बड़ा बाजार है।" अमजद अली ने बताया कि पिछले छह महीनों से इस फोन के प्री-ऑर्डर आ रहे हैं।
एप्पल ने आईफोन 6, तीन रंगों में लॉन्च किया है। इन रंगों के अलावा 'गोल्ड एंड को', आईफोन 6 व आईफोन 6 प्लस को गोल्ड, रोज गोल्ड, प्लेटिनम और ब्लैक गोल्ड में उपलब्ध कराएगी।
24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड आईफोन 6 की कीमत करीब तीन लाख रुपए (3000 पाउंड) रखी गई है, जो कि तीन लाख 70 हजार रुपए (3700 पाउंड) तक पहुंच सकती है।