हाल ही में लॉन्च हुई एप्पल वियरेबल वॉच की तस्वीर
एप्पल पूरी तरह नए आविष्कारों के बिजनेस में नहीं है। वह पुनर्जीवन के कारोबार में लगी है। डिजिटल म्यूजिक प्लेयर, टेबलेट कम्प्यूटर जैसे प्रोडक्ट को उसने कब्रों से खोदकर निकाला है। एप्पल उन चीजों के लिए मांग पैदा करती है, जिनकी पहले मांग नहीं थी। इस बार एप्पल ने स्मार्ट वॉच को बाहर निकाला है। एप्पल वॉच केवल नया प्रोडक्ट नहीं है, बल्कि यह हमारे शरीर पर प्रभुत्व जमाने वाली टेक्नोलॉजी है।
बिजनेस का गणित
अगर एप्पल वॉच जोरदार हिट होती है, तब भी वह आईफोन बिजनेस के स्तर पर जल्द नहीं पहुंच पाएगी। एप्पल की कुल बिक्री में फोन की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है। उसने पिछले वर्ष 16 करोड़ 30 लाख फोन बेचे। उसे आईफोन से 1976 अरब रुपए की आय हुई। पहले वर्ष वॉच की एक करोड़ यूनिट बिक सकती हैं। मोर्गन स्टेनले को तीन से छह करोड़ यूनिट बिकने का अनुमान है।
...ये सफल नहीं रहे
पिछले कुछ वर्षों के दौरान एप्पल के प्रत्येक प्रतिद्वंद्वी ने स्मार्ट वॉच निकाली है।
सैमसंग,
सोनी, एलजी और मोटोरोला स्मार्ट वॉच बेचते हैं।
सैमसंग ने गैलेक्सी गियर लाइन की दस लाख से अधिक घड़ियां बनाई हैं। जून में
गूगल ने एंड्रॉयड वियर पेश की है। 2012 में आई स्मार्ट वॉच पीबल के चार लाख यूनिट बिक चुके हैं। फिर भी इन्हें बहुत अधिक सफल नहीं माना गया है। स्मार्ट वॉच के समान टेक्नोलॉजी की एक अन्य कैटेगरी वियरेबल्स को विफलता हाथ लगी है।
आगे पढ़ें, विश्लेषक की नजर में वियरेबल कैटेगरी...