नॉर्थम्ब्रिया। इंग्लैंड में रॉबरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां गनमैन दुकान में मौजूद महिला दुकानदार के साथ एक रॉबर की तरह नहीं, बल्कि कस्टमर की तरह पेश आता नजर आया। मामला नॉर्थम्ब्रिया शहर का है। यहां डायनाज न्यूज एजेंसी में काम करने वाली जेनेथ ग्रीनवॉल ने शुक्रवार जैसे ही दुकान खोली, कुछ ही देर बाद एक बंदूकधारी वहां आ धमका। फिर जो हुआ उससे जेनेथ भी हैरान रह गईं। फिलहाल, पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की तलाश कर रही है।
न्यू कैसेल क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, जेनेथ ने दरवाजा खुलने की आवाज सुनी। जैसे ही उस ओर देखा, एक नकाबपोश बंदूकधारी युवक उनके सामने था। युवक ने जेनेथ से कैश की मांग की। जेनेथ को लगा कि वह मजाक कर रह है। उन्होंने पूछा, 'तुम मजाक कर रहे हो ना? इसके बाद जेनेथ के पास जितने पैसे थे, उन्होंने सारे उस नकाबपोश युवक को दे दिए।
आश्चर्यजनक पहलू ये रहा कि युवक पैसे एक पॉलीथिन बैग में रखकर जेनेथ को सॉरी बोल वहां से चलते बना। जेनेथ के मुताबिक, दुकान खुले एक ही घंटा हुआ था। इसलिए उनके पास ज्यादा पैसे नहीं थे। उन्होंने कहा कि युवक ने भी ज्यादा प्रेशर नहीं डाला। वह उतने ही पैसे लेकर दुकान से चला गया। इतना ही नहीं, युवक ने बाकायदा अपनी इस हरकत के लिए जेनेथ को सॉरी तक कहा।
आगे देखें, संबंधित फोटो...