पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नोबेल समारोह के भव्य भोज में पहली बार असम की चाय परोसी गई

नोबेल पुरस्कार समारोह में मेहमानों को सर्व की गई असम की चाय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टॉकहोम। इस साल के नोबेल पुरस्कार समारोह से असम का नाम भी जुड़ गया। समारोह के दौरान हुए भव्य भोज में पहली बार असम की चाय परोसी गई। इसमें चीन की कीमुन चाय भी मिलाई गई है।
नोबेल म्यूजियम ने बताया कि अल्फ्रेड नोबेल के सम्मान में चाय का एक खास मिश्रण तैयार किया है। इसमें भारत के असम और चीन के अन्हुई प्रांत की चाय की पत्तियां, इटली की बेर्गामोट, स्वीडन की रसभरी की मिठास और संतरे का ताजा स्वाद डाला गया है।
इसे एक वास्तविक वैश्विक मिश्रण बनाया गया है। यह नोबेल म्यूजियम टी ब्लेंड चाय विशेषज्ञों वेरनन मॉरिस के साथ समन्वय से तैयार किया गया है और इसे नोबेल म्यूजियम में बेचा भी जा रहा है। चाय का मिश्रण ऐसे समय आया है, जब असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई केंद्र सरकार से चाय को राष्ट्रीय पेय घोषित करने की मांग कर रहे हैं।