पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • At 87, Queen Shifting Duties To Other Royal Family Members

प्रिंस चार्ल्स बैठेंगे ब्रिटिश राजसिंहासन पर, महारानी एलिजाबेथ की सत्ता से होगी विदाई!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछले दिनों ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने घोषणा की थी कि उनके लिए अब यात्रा करना मुश्किल हो रहा है और वे भविष्य में बड़ी बैठकों में उपस्थित होने में असमर्थ हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बेटे प्रिंस चाल्र्स आगामी नवंबर में श्रीलंका में होने वाली कॉमनवेल्थ कॉन्फ्रेस में उनकी जगह भाग लेंगे। 1973 के बाद यह पहला मौका होगा, जब महारानी इसमें भाग नहीं लेंगी। बीते सप्ताह महारानी ब्रिटिश संसद की उद्घाटन समारोह शिरकत की थी।
बकौल एनबीसी न्यूज रॉयल एक्सपर्ट रॉबर्ट जॉबसन, यह सबसे बड़ी हकीकत है कि महारानी इतिहास की सबसे बूढ़ी साम्राज्ञी हैं। अब समय आ गया है कि उन्हें अपने बेटे या राजपरिवार के किसी और व्यक्ति के लिए पद त्याग देना चाहिए। वहीं, ब्रिटिश जनता भी क्वीन एलिजाबेथ के पद पर बने रहते हुए नहीं देखना चाहती है। एक नए सर्वे में 48 फीसदी लोगों ने कहा है कि रानी को सत्ता अपने उत्तराधिकारी को सौंप देनी चाहिए। लोग समझते हैं कि खराब स्वास्थ्य के चलते वे अपने दायित्वों को पूरा नहीं कर पा रही हैं।
आइए जानते हैं महारानी एलिजाबेथ के निजी जिंदगी के बारे में..