दुबई. दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के पास परफॉर्म करते ब्रिटिश बीटलिंग विंगवॉकिंग टीम की सदस्य डेनियल ह्यूज और एमिली गिल्डिंग। इन दोनों विंगवॉकर्स ने जमीन से 2000 फीट की ऊंचाई पर परफॉर्म किया। बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 2722 फीट है। ब्रिटिश बीटलिंग विंगवॉकिंग टीम अकेली ऐसी एरोबेटिक टीम है, जहां फुलटाइम विंगवॉकर्स काम करते हैं। आसमान में विमानों के ऊपर करतब करने को विंगवॉकिंग कहते हैं।